जमशेदपुर, जुलाई 10 -- Jamshedpur News: स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि अबतक पूरे जिले में मलेरिया को लेकर कुल 40 हजार लोगों की जांच हुई है, जो काफी कम है। इसलिए अगले चार दिन में जांच की संख्या हर हाल में एक lakh तक पहुंचाएं।

मलेरिया प्रसार रोकने के निर्देश बैठक में पोटका, डुमरिया, मुसाबनी एवं घाटशिला क्षेत्र में मलेरिया के प्रसार पर रोक को लेकर सभी एमओआईसी को जांच का दायरा बढ़ाने का सख्त निर्देश दिया गया। समाहरणालय सभागार में हुई बैठक में मलेरिया की रोकथाम के अलावा जन शिकायतों के निष्पादन, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, कुपोषण प्रबंधन, डायलिसिस सेवा, प्रोजेक्ट उल्लास सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने शिकायतों के निष्पादन में संवेद...