Jamshedpur News: चाकुलिया स्टेशन पर क्रिया योग एक्सप्रेस का होगा प्रायोगिक ठहराव, यात्रियों को मिलेगी राहत
जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 18616 हटिया-हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस का अब खड़गपुर मंडल के चाकुलिया स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर ठहराव दिया जाएगा। रेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद जारी आधिकारिक ज्ञापन के अनुसार, यह व्यवस्था 13 अक्टूबर से प्रभावी होगी। 13 अक्टूबर की सुबह 03:24 बजे चाकुलिया स्टेशन पहुंचेगी और एक मिनट के ठहराव के बाद 3:25 बजे आगे के लिए रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अगले आदेश तक यह ठहराव जारी रहेगा। चाकुलिया में इस ट्रेन के ठहराव से स्थानीय यात्रियों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को हावड़ा व रांची की तरफ आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: ट्रेनों की समयबद्धता बेहतर, और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.