Jamshedpur News: चाकुलिया में जांच शिविर, एक नया कुष्ठ मरीज मिला
जमशेदपुर, अक्टूबर 23 -- Jamshedpur News: सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर गुरुवार को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नि:शुल्क चर्म रोग जांच शिविर लगाया गया। वहीं, डुमरिया के केंदुआ आंगनबाड़ी केंद्र में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। यह आयोजन 'मेरी दोस्ती तुमसे' के तहत 100 दिवसीय कुष्ठ जागरूकता अभियान का हिस्सा था। चाकुलिया में शिविर के दौरान सहियाओं द्वारा चिह्नित 17 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। इनमें एक नए कुष्ठ मरीज की पुष्टि हुई। मरीज को नि:शुल्क एमडीटी दवा दी गई। इसके अलावा चार मरीजों को एमसीआर चप्पल और दो को सेल्फ केयर किट प्रदान की गई।जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने अभियान की जानकारी दी। डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती ने रोग के लक्षण और उपचार के बारे में बताया। एमपीडब्ल्यू रामकृष्ण पानी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.