Jamshedpur News: चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए अप्पू तिवारी ने स्कूलों में छुट्टी की मांग
जमशेदपुर, अक्टूबर 27 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। चक्रवाती तूफान 'अर्नव' के संभावित प्रभाव को देखते हुए आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित करने की मांग की है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से इस संबंध में एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया।अप्पू तिवारी ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से चक्रवात को लेकर येलो और रेड अलर्ट जारी किए जाने की सूचना के मद्देनजर बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। खराब मौसम में स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चों को परेशानी हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मौसम की स्थिति का आकलन कर समय रहते स्कूलों को बंद रखने पर निर्णय लेने की अपील की, ताकि विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को संभावित जोखिम से बचाया जा सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.