Jamshedpur News: घोड़ाबांधा से गोविंदपुर तक के पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण
जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। झारखंड सरकार राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ाने के साथ आम लोगों को बेहतर पर्यावरण और मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में 'अधिसूचित वनभूमि के बाहर पौधरोपण' योजना के तहत जमशेदपुर वन प्रमंडल के विभिन्न पार्कों और परिसरों के रख-रखाव व सौंदर्यीकरण के लिए 1.34 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) की ओर से इसकी स्वीकृति दी गई है।
योजना के कार्य इस योजना के तहत घोड़ाबंधा पार्क, पारडीह नेचर पार्क तथा मानगो और गोविंदपुर के पार्कों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें पार्कों के रख-रखाव, हरियाली बढ़ाने और परिसर को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने से जुड़े कार्य शामिल हैं। योजना का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ, हरा-भरा और बेहतर सार्वजनिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.