Jamshedpur News: घुरती रथयात्रा : मौसीबाड़ी से भाई-बहन के साथ घर लौटे भगवान जगन्नाथ
जमशेदपुर, जुलाई 26 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को घुरती रथयात्रा निकाली गई। मानगो से लेकर बिष्टूपुर तक जय जगन्नाथ की गूंज सुनाई देती रही। नागा बेल्डीह मंदिर, उत्कल एसोसिएशन साकची, , गांधी आश्रम बाराद्वारी, बर्मामाइंस, खासमहल जगन्नाथ मंदिर, नामदा बस्ती काली मंदिर और डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन से घुरती रथयात्रा निकली। महाप्रभु जगन्नाथ अपने भाईऔर बहन के साथ रथ पर सवार होकर मौसी बाड़ी से अपने घर के लिए रवाना हुए। इससे पहले पूजा कर आरती उतारी गई। मंदिर के पुरोहित ने वेद मंत्रों के साथ भगवान की आरती उतारी। इसके बाद भक्तों ने जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ रथ खींचना शुरू किया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटने लगे थे। यात्रा के दौरान सबसे आगे मंदिर के ट्रस्टी और मुख्य पुजारी पारंपरिक रीति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.