Jamshedpur News: घर में काम करने वाले युवक पर चांदी के बर्तन चोरी का आरोप
जमशेदपुर, अक्टूबर 9 -- Jamshedpur News: बिष्टूपुर सीएच एरिया निवासी नवल के आगीवाल ने घर में काम करने वाले युवक सुभाष कुमार यादव के खिलाफ चांदी के बर्तन चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना छह अक्तूबर की है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी सुभाष कुमार यादव मूल रूप से बांका, बिहार का रहने वाला है। वह नवल के आगीवाल के घर में काम करता था। आरोप है कि इस दौरान उसने घर में रखी चांदी की थाली चोरी कर ली। घटना की जानकारी के बाद घरवालों ने सामान की जांच की, तब चांदी की थाली गायब मिली। इसके बाद नवल ने बिष्टूपुर थाने में पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के साथ चोरी हुए चांदी के बर्तन की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.