Jamshedpur News: घरों में पानी नहीं, हजारों लोगों का सहारा बनी नदी
जमशेदपुर, नवम्बर 21 -- Jamshedpur News: मानगो की कई बस्तियों में हजारों लोगों के सामने पानी का संकट गहराता जा रहा है। पानी को लेकर महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने से रोजमर्रा के काम के लिए नदी और पहाड़ी झरनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उनकी परेशानी केवल पानी तक सीमित नहीं है, बल्कि सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। नदी और झरनों के आसपास लड़कों की मौजूदगी और अड्डेबाजी के कारण महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे किनारे स्थित इंद्रा कॉलोनी, पारडीह, समतानगर, कुमरुम बस्ती आदि बस्तियों में निमयित जलापूर्ति नहीं हो रही है। इंद्रा कॉलोनी की महिलाओं का कहना है कि दो से तीन दिन के अंतराल पर कुछ देर के लिए पानी छोड़ा जाता है। कम समय तक पानी मिलने से घरों की जरूरत पूरी नहीं हो पाती। इसके क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.