जमशेदपुर, सितम्बर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर।बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएम आवास के पास बुधवार देर रात एक डिलीवरी बॉय ने नशे की हालत में घरेलू विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 27 वर्षीय आकाश कुमार लाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से परसुडीह का रहने वाला था और बारीडीह क्षेत्र में डिलीवरी बॉय का काम करता था। करीब एक महीने पहले ही वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बिरसानगर में किराये के मकान में रहने आया था।

घटनाक्रम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात किसी बात को लेकर आकाश और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर आकाश दूसरे कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब पत्नी उस कमरे में पहुंची, तो उसने आकाश को फंदे से लटका हुआ पाया।फंदे पर लटके पति को ...