Jamshedpur News: ग्रेजुएट कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर, नवम्बर 3 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर के ग्रेजुएट कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयकर विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉमर्स और बीबीए विभाग की इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ईमानदारी और नैतिकता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का संचालन आयकर विभाग के उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें उप आयकर आयुक्त आशीष कुमार समेत कई अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।प्राचार्या डॉ. अर्चना सिन्हा ने विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता अपनाने की प्रेरणा दी। आयकर अधिकारियों ने युवाओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ डटकर खड़े होने और जवाबदेही बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें विजेताओं को अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.