Jamshedpur News: ग्रामीण स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट जल्द होंगे नियुक्त
जमशेदपुर, नवम्बर 29 -- Jamshedpur News: चक्रधरपुर मंडल के एक दर्जन से ज्यादा स्टेशनों पर बुकिंग एजेंट नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू है। इससे आसनबनी, आवंलाजुड़ी, बड़ाबंबो, लोटापहाड़, मालूका, सोनाखान, टांगरमुंडा, महलीमरुप, धुतरा, केंदुपोसी, नोवामुंडी, भालुलाता, बीरमित्रापुर, तालाबुरु और गुवा स्टेशन पर जल्द टिकट बुकिंग एजेंट नियुक्त होंगे। स्टेशनों पर यात्रियों को जनरल टिकट देने वाले बुकिंग एजेंट को रेलवे बिक्री के अनुसार कमीशन देगा। इससे पूर्व मुर्गामहादेव, झिंकपानी, देवझर, सिंह पोखरिया, पानपोश, कुनकी, कलूंगा व अन्य ग्रामीण स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट नियुक्त करने का आदेश चक्रधरपुर मंडल में हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.