Jamshedpur News: ग्रामीण क्षेत्र के युवा रेलवे स्टेशनों पर यात्री को देंगे टिकट
जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल के कोल्हान और ओडिशा स्थित 14 ग्रामीण क्षेत्र के छोटे-छोटे स्टेशनों पर टिकट बुकिंग एजेंट की नियुक्ति होगी। रेलवे की योजना के अनुसार, स्थानीय शिक्षित लोगों महिला-पुरुष को एसटीए बनने में प्राथमिकता दी जाएगी। इनमें मुर्गा महादेव, नोवामुंडी, भालूलता, केंद्रपोसी, देवझर, सिंह पोखरिया, पानपोश, धुतरा, वीर मित्रापुर, तालाबुरु, कुनकी, कलूंगा, गुवा एवं अन्य स्टेशन शामिल है। रेल मंडल में पहले भी कई स्टेशनों पर टिकट बिक्री का जिम्मा एजेंट को दिया गया है। इससे एजेंट को टिकट बिक्री के अनुसार कमीशन मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.