जमशेदपुर, अक्टूबर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के संभाग प्रभारी सुमित खंडेलवाल ने बताया कि शनिवार, 24 अक्टूबर को शाम पांच बजे हिंदू पीठ में अभियान के झारखंड प्रधान कार्यालय का उद्घाटन होगा। उद्घाटन श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के नेतृत्वकर्ता राष्ट्रसंत आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज के उत्तराधिकारी स्वामी सोमेंद्र महाराज करेंगे। इस अवसर पर गौ हत्या बंद कराने और गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के संकल्प के साथ जम्मू वाले बाबा के नेतृत्व में संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व हिंदू परिषद, चैंबर ऑफ कॉमर्स, अग्रवाल सम्मेलन, हिंदू पीठ और अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेवा के कार्यकर्ता जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...