Jamshedpur News: गोविंदपुर लाइन किनारे मिला युवक का शव
जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। आसनबनी सलगाझुडी स्टेशन के बीच लाइन किनारे 30 वर्षीय युवक अज्ञात युवक का शव मिला। घटना मंगलवार दिन में 9 बजे बाद अप लाइन की है। लाइन किनारे शव मिलने से रेल कर्मचारी और आरपीएफ जवानों में अपरातफरी मच गई। टाटानगर स्टेशन ड्यूटी रेल कर्मचारियों ने तत्काल जीआरपी को लाइन किनारे शव की जानकारी दी। लेकिन शव को गोविंदपुर पुलिस ने उठाया। पुलिस के अनुसार युवक की ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका है लेकिन शव की स्थिति से घटना को हत्या की अफवाह है। पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.