Jamshedpur News: गोविंदपुर में पुलिस पर हमले के मामले में आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर, अगस्त 11 -- Jamshedpur News: गोविंदपुर के हॉस्पिटल चौक नया रोड में सड़क हादसे के बाद जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला करने के मामले में पुलिस ने रविवार को नामजद आरोपी तपन कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 22 जून 2026 की है। गोविंदपुर के हॉस्पिटल चौक नया रोड में हाइवा की चपेट में आने से शंभू गोराई की मौत हो गई थी। एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जाम हटाने के दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर उन्हें घायल कर दिया था। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चास थानेदार पर हमले में डीजे संचालक समेत एक गिरफ्तार इस मामले में 13 नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.