जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- Jamshedpur News: गोविंदपुर अन्ना चौक के समीप जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आया। सुबह एक सड़क दुर्घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह के नेतृत्व में अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में पौधे लगाकर प्रशासन और संबंधित कंपनियों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों का कहना था कि अन्ना चौक और आसपास की सड़कें लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और जलजमाव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: पूर्णिया: मेयर को आवेदन, सड़क मरम्मत करने की मांगप्रदर्शन के कारण डॉ. परितोष स...