Jamshedpur News: गोलमुरी में मोबाइल चोर धराया, लोगों ने कर दी पिटाई
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- Jamshedpur News: गोलमुरी थाना अंतर्गत हावड़ा ब्रिज के पास मंगलवार दोपहर स्थानीय लोगों ने एक मोबाइल चोर को धर दबोचा, लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी पहले पीड़ित के पास पहुंचा और पानी मांगने लगा। पीड़ित ने आरोपी को पानी पिलाया इसी दौरान आरोपी ने पीड़ित का मोबाइल चुरा लिया। हालांकि लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चुराया हुआ मोबाइल और ब्राउन शुगर बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.