Jamshedpur News: गोलमुरी में डिवाइडर से टकराई स्कूटी, अधेड़ की मौत
जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में गाढ़ाबासा निवासी 45 वर्षीय डब्बू साहू की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डब्बू साहू सामाजिक गतिविधियों में काफी सक्रिय रहते थे और गाढ़ाबासा उपहार संघ काली पूजा कमेटी के सक्रिय सदस्य थे। स्थानीय लोगों और कमेटी सदस्यों के बीच उनकी अच्छी पहचान थी। उनके निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे पत्नी और नौ साल का इकलौता बेटा छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.