जमशेदपुर, अगस्त 14 -- Jamshedpur News: जनकनंदनी मैथलानी समूह ने विद्यापति परिसर गोलमुरी में मधुश्रावणी महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया। मधुश्रावणी पर्व नवविवाहिता महिलाओं द्वारा महिला कथावाचक के सानिध्य में मनाया जाता है। यह अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के लिए होता है। नवविवाहिता मायके में रहकर ससुराल से आए पूजन सामग्री से पूरे अनुष्ठान का निर्वहन करती हैं। सात्विक आहार के साथ 15 दिनों तक पूजन करती हैं। कार्यक्रम की शुरुआत भगवती वंदना से हुई। किरण झा ने मधुश्रावणी पर्व के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान 10 नवविवाहिताओं द्वारा फुललोढ़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुनम ने बिन्नी कविता प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Chandauli News: महिलाओं ने मनाया धूमधाम से कजरी महोत्सव बंदना झा और आरती झा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।...