Jamshedpur News: गोलमुरी में खपड़ैल घर में भीषण आग, बाल-बाल बची महिला
जमशेदपुर, अक्टूबर 28 -- Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबल बस्ती में बुधवार दोपहर एक खपड़ैल घर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन कर्मियों और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि पुराना घर खपड़ा और बांस से बना था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। घर में रखे दो गैस सिलेंडरों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।घर में एक वृद्ध महिला, उनकी विवाहित बेटी और मासूम बच्ची रहती हैं। घटना के समय बेटी बच्ची को लेकर बाहर गई हुई थी। लौटने पर उसे घर में आग लगने और सामान जलने की जानकारी मिली। हादसे में परिवार को भारी नुकसान हुआ है। घर का सामान नष्ट होने के साथ परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.