जमशेदपुर, जुलाई 20 -- Jamshedpur News: गोलमुरी मार्केट स्थित एक पान दुकान में रविवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी के साथ सिगरेट व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह दुकान संचालक उमेश कुमार को मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उमेश कुमार ने बताया कि वह रविवार रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह दूध सप्लाई करने वाले व्यक्ति ने फोन कर बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखी नकदी व पर्स गायब थे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: राघोपुर में गुमटी का किवाड़ तोड़कर चोरों ने की चोरी दुकानदार के अनुसार, पर्स में करीब 10 हजार रुपये नकद थे। इसके अलावा 40 से 50 हजार रुपये मूल्य की...