जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। गोलमुरी के कैनरा बैंक में हुई करोड़ों की डकैती को लेकर शुक्रवार को एडीजी मनोज कौशिक शहर पहुंचे। उन्होंने बैंक जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब समेत एसआईटी मौजूद रही। एडीजी ने बताया कि सभी पांच डकैतों पर दो-दो लाख इनाम की घोषणा की गई है। डकैतों की पहचान और पता बताने वालों को दो लाख इनाम दिया जाएगा और उनकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ डकैतों की पहचान पुलिस ने कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। टीम को राज्य के बाहर भी भेजा गया है। घटना में स्थानीय की मदद से भी इनकार नहीं किया जा सकता। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: गोलमुरी बाजार बंदी को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का...