जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। गोलमुरी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार और टाइगर मोबाइल के जवान शम्स तबरेज के खिलाफ गोलमुरी वर्कर्स फ्लैट निवासी शेख नुमान ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराई है। नुमान ने बताया कि थाना प्रभारी प्रशांत कुमार और शम्स तबरेज ने उससे रुपयों की मांग की। विरोध पर दोनों 22 अक्तूबर को गोलमुरी मस्जिद पहुंच गए, जहां अंदर घुसकर तलाशी ली। नुमान ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी गोलमुरी के अपराधियों को थाना बुलाते हैं और उन्हें छोड़ने के लिए रुपयों की मांग करते हैं। इधर, मामले को लेकर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नुमान और जिशू किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसको लेकर वे नुमान से पूछताछ करने के लिए गए थे। इसी बात को लेकर आरोप लगाया जा रहा है।...