Jamshedpur News: गोलमुरी को एक्सीडेंट जोन घोषित करने की मांग, 24 घंटे में हुई चार घटनाएं
जमशेदपुर, अगस्त 23 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। गोलमुरी क्षेत्र को एक्सीडेंट जोन घोषित कर देना चाहिए क्योंकि लगातार हो रही सड़क दुर्घटना हो रही है। आजसू क प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि 24 घंटे में चार हादसे होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़ा हो रहा है। इससे क्षेत्र के निवासियों और अन्य राहगीर में दहशत का माहौल है।उन्होंने बताया टाटा लाइन निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद विजय नगर निवासी ब्रिज बिहारी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आजसू नेता ने कहा कि गोलमुरी में दुर्घटनाएं अब सामान्य घटना नहीं, बल्कि गंभीर चिंता का विषय बन चुकी हैं। प्रशासन को तत्काल गोलमुरी क्षेत्र को एक्सीडेंट जोन घोषित कर विशेष यातायात व्यवस्था लागू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.