जमशेदपुर, अगस्त 21 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा रेलवे हाई स्कूल के पास गोलगप्पा बेचकर घर लौट रहे युवक से चाकू के बल पर 1700 रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी राहुल पांडेय उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल धारदार चाकू और लूटे गए 1200 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गाड़ाबासा निवासी आकाश कुमार 19 अगस्त की रात करीब 10 बजे घर लौट रहा था। रेलवे हाई स्कूल के पास तीन युवकों ने उसे रोककर रुपये मांगे। विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसकी जेब से 1700 रुपये लूट लिए गए। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने वायरलेस मैदान इलाके में छापेमारी कर राहुल और बालक को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में छापे...