जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित जेपी स्कूल के पास एक युवक पर हमला का मामला सामने आया है। हमले में घायल अमन सिंह ने आरोप लगाया कि रोहन और उसके चार-पांच साथियों ने उस पर पत्थरों से हमला किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर चापड़ लेकर भी मौके पर पहुंचे थे। हालांकि, घटना के बावजूद घायल युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद अमन सिंह को चोटें आईं। उसने बताया कि विवाद की शुरुआत गोलगप्पा ठेले पर हुई कहासुनी से हुई थी। कुछ देर बाद रोहन अपने चार-पांच साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसपर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: छात्र नेता पर हमले के विरोध में परसूडीह थाना का घेराव, दो दिनों का अल्टीमेटम अमन का आरोप है कि हमलावरों ने पत्थरों से वार किया, जिससे ...