जमशेदपुर, जुलाई 18 -- Jamshedpur News: शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित जेपी स्कूल के पास गोलगप्पा ठेले पर हुए विवाद के बाद युवक पर हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उससे मिली जानकारी के आधार पर घटना में शामिल अन्य युवकों की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ा और कुछ ही देर में मारपीट की घटना हुई। हिरासत में लिए गए युवक से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के समय मौके पर कितने लोग मौजूद थे और किसने हमला किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: गोलगप्पा ठेले पर विवाद के बाद युवक पर हमला साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हमले के दौरान चापड़ वास्तव...