जमशेदपुर, जुलाई 27 -- Jamshedpur News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गोबरघुसी में शनिवार को आयोजित आमसभा में 25 सदस्यीय विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) का गठन किया गया। सर्वसम्मति से धनंजय सहिस को समिति का अध्यक्ष, लक्ष्मीवाला मांझी को उपाध्यक्ष तथा प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेंद्र बेसरा को सचिव चुना गया। इस दौरान अभिभावकों ने विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति, शौचालय निर्माण तथा चहारदीवारी की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। संबंधित उच्च अधिकारियों, स्थानीय विधायक एवं सांसद को लिखित रूप से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर गोबरघुसी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि खगेन्द्र नाथ सिंह, उपमुखिया प्रतिनिधि नीलरतन पॉल, ग्राम प्रधान बेलू सिंह, बीरेंद्र प्रताप सिंह, सनारतन सिंह, कान्हाई प्रमाणिक सहित...