जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- Jamshedpur News: कदमा वर्कर्स फ्लैट में गैस कनेक्शन लगाने के दौरान हादसा हो गया जिसमें दो कनेक्शन लगा रहे दो मजदूर झुलसे गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों का इलाज किया गया। घायलों में कपाली निवासी गुलाम कादिर और सत्तार अंसारी शामिल है। सत्तार ने बताया कि वे लोग एक फ्लैट में गैस कनेक्शन लगा रहे थे। इसी दौरान दीवार में ड्रिल किया जा रहा था। ड्रिल से चिंगारी निकली जिससे मौके पर आग जग गई। सत्तार के अनुसार पाइप में कुछ गैस लीक कर रही थी जिस कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...