जमशेदपुर, अगस्त 12 -- Jamshedpur News: प्रकाश नगर गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु हरकिशन साहब जी का प्रकाश उत्सव एवं सावन माह पर धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। मौके पर ज्ञानी गुरदीप सिंह निक्कू कीर्तनी जत्था ने संगत को निहाल किया। इससे पहले सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा शबद गायन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता मीरा मुंडा, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला और सुखदेव सिंह बिट्टू को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधान भगवान सिंह ने हरकिशन साहब जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रकाश नगर की समूह साध संगत और विशेष रूप से उल्लेखनीय सेवा के लिए हरदीप सिंह का धन्यवाद किया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: श्री गुरु हरकिशन साहब जी का प्रकाश उत्सव गुरुद्वार...