Jamshedpur News: गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में लगाए जाएंगे छह सीलिंग पंखे
जमशेदपुर, सितम्बर 16 -- Jamshedpur News: बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए छह सीलिंग पंखे उपलब्ध कराए गए हैं। पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा के आग्रह पर रवि सिंह जॉली ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को पंखे प्रदान किए। नए शेड के निर्माण के बाद से पंखों की कमी के कारण गर्मी में धार्मिक अनुष्ठान, कीर्तन और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल लोगों को परेशानी होती थी। कमेटी द्वारा पिछले कई महीनों से पंखे लगाने की मांग की जा रही थी। पंखे मिलने के बाद जल्द ही श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर सुनील गुप्ता, उमेश पांडे, बलकार सिंह, जोगिंदर सिंह, अमृत कौर और जगदीप कौर समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.