Jamshedpur News: गुरुजी क्रेडिट कार्ड के लंबित आवेदन जल्द निपटेंगे
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) और जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक हुई। इसमें जून 2026 तक चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों और बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने गुरुजी क्रेडिट कार्ड के लंबित सभी आवेदनों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश बैंकों को दिया। बैठक में आधार सीडिंग की कमी को दूर करने के लिए विशेष शिविर लगाने का निर्देश दिया गया। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से विकसित आधार सीडिंग सुविधा के बारे में लोगों को जागरूक करने को भी कहा गया, ताकि वे स्वयं भी आधार सीडिंग करा सकें। जिला ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की उपलब्धियों की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त नागेन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.