Jamshedpur News: गुड़ाबांदा में मलेरिया से आठ साल के मासूम की मौत, बहन भी गंभीर
जमशेदपुर, अगस्त 6 -- Jamshedpur News: गुड़ाबांदा प्रखंड के ज्वालकांटा गांव निवासी धानो मार्डी के पुत्र सोमाय मार्डी (8 वर्ष) की मौत बुधवार को मलेरिया से हो गई, जबकि इसकी 10 वर्षीय बहन डुमनी मार्डी का गंभीर अवस्था में घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना को लेकर सोमाय के पिता धानो मार्डी और मां पागो ने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रामचंद्र सोरेन को बताया कि 31 जुलाई को सोमाय को बुखार, सिर दर्द की शिकायत पर उपचार के लिए श्यामसुंदरपुर के पिताजुड़ी चौक के निकट एक ग्रामीण डॉक्टर के पास उपचार कराया था। वहां ब्लड टेस्ट में सोमाय को मलेरिया होने की बात बताकर टेबलेट दवा दी थी। इसके बाद बुधवार सुबह सोमाय की स्थिति काफी गंभीर लगी तो उसे उपचार के लिए टेम्पो से धालभूमगढ़ तक लाने के बाद फिर दूसरे टेम्पो से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.