जमशेदपुर, अक्टूबर 10 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। श्री गुजराती सनातन समाज की ओर से नवरात्रि महोत्सव समिति के तत्वावधान में इस वर्ष 91वां नवरात्रि महोत्सव का अत्यंत भव्य आयोजन किया जा रहा है। समाज द्वारा इस नौ दिवसीय महापर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिसमें प्रतिदिन होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई है। महोत्सव समाज में आपसी सौहार्द, संस्कृति और धार्मिक उल्लास का अनूठा संगम साबित होने जा रहा है, जिसमें शहरभर के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।  महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्तूबर की सुबह 9 बजे कलश स्थापना, जगदंबा स्तुति और गणेश वंदना के साथ होगा। इसके बाद फ्री स्टाइल रास और आरती का आयोजन किया जाएगा। इस दिन के कार्यक्रमों का ड्रेस कोड बांधनी रखा गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि आरती तक अनवरत चलेंगे। कार्यक्रम की इस शृं...