जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- Jamshedpur News: केस मैनेज करने का झांसा देकर लूटपाट में गिरफ्तार बंटी गुहा और इम्तियाज खान से पूछताछ के बाद पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक मामलों और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी जुटाएगी। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने इसी तरह झांसा देकर और भी लोगों को अपना निशाना बनाया होगा। इसको लेकर जमशेदपुर के अलावा आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों से दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा। एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना से बिरेन दास को केस मैनेज करने का झांसा देकर गोलमुरी के आनंदनगर स्थित सुनसान जगह पर ले जाकर लूटपाट की गई थी। मामले में गिरफ्तार बंटी गुहा के खिलाफ पहले से ही कदमा, सीतारामडेरा, जुगसलाई, टेल्को, सिदगोड़ा, परसूडीह और कांड्रा थाना में 11 से अधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। यह भी पढ़े...