Jamshedpur News: गायत्री परिवार द्वारा रक्तदान को लेकर बैठक
जमशेदपुर, जुलाई 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में गायत्री परिवार नवयुग दल युवा प्रकोष्ठ एवं प्रज्ञा महिला मंडल की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी संपन्न हुई जिसमें आगामी विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं संचालन तथा सफल आयोजन हेतु विशिष्ट रूप से चर्चा की गई। आगामी 9 अगस्त को नवयुग दल का 64 वा रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक में आयोजित किया जाएगा, जिस दिन नवयुग दल के कार्यकर्ता अंगदान जैसे महत्वपूर्ण समाज कल्याणकारी कार्य का संकल्प लेते हुए जन सामान्य से भी संकल्पित होने का आवाहन करेंगे साथ ही साथ आगामी वृहद वृक्षारोपण एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सामूहिक गायत्री महायज्ञ संपूर्ण करने हेतु चर्चा की गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.