Jamshedpur News: गायत्री ज्ञान मंदिर में श्रद्धांजलि समारोह संपन्न
जमशेदपुर, जुलाई 13 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर । गायत्री परिवार टाटानगर के युवा साथियों द्वारा गायत्री ज्ञान मंदिर भालुबासा में अपने गायत्री परिवार के दिवंगत परिजनों के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा रखा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार झारखंड के मार्गदर्शक सच्चिदानंद प्रसाद, सम्मानित अतिथि के रूप में नीरज महतो, राजेन्द्र कुमार लोधा एवं बहन रेखा शर्मा उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी दिवंगत परिजन के लिए पूजन किया गया साथ ही दीपक जला कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । इस अवसर पर प्रांतीय युवा समन्वयक संतोष कुमार राय के द्वारा सभी दिवंगत परिजनों के परिवार से आए प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.