Jamshedpur News: गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए झारखंड में बनेंगी 12,500 किमी सड़कें
जमशेदपुर, नवम्बर 23 -- Jamshedpur News: झारखंड के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। वीबी- ग्राम जी (पूर्व में मनरेगा) के तहत राज्य के सभी 24 जिलों में 12,500 किलोमीटर जीएसबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसमें जिले को सर्वाधिक 1400 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य मिला है। योजना के तहत उन गांवों और बसावटों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो अबतक मुख्य सड़क से नहीं जुड़ सके हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल नहीं हो पाई सड़कों को भी चिह्नित कर निर्माण कराया जाएगा। सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज, फल-सब्जियां और लघु वनोपज बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत होगी। इससे परिवहन खर्च और समय दोनों कम होने की उम्मीद है। जिला वार लक्ष्य के अनुसार पूर्वी सिंहभूम के बाद पलामू में 1100 और गढ़वा में 1000 कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.