Jamshedpur News: गांधी मैदान में 150 से अधिक लोगों ने किया श्रमदान
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- Jamshedpur News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मानगो नगर निगम की ओर से गुरुवार को गांधी मैदान में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 150 से अधिक लोगों ने भाग लेकर मैदान की साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ से हुई। प्रतिभागियों ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और आसपास के लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। महापौर सुधा गुप्ता, अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव, उप महापौर राहुल कश्यप, उप नगर आयुक्त विजय वर्मा तथा सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार और अकीब जावेद के नेतृत्व में नगर निगम के पदाधिकारियों, वार्ड पार्षदों, कर्मचारियों, युवाओं, स्वयंसेवकों और नागरिकों ने श्रमदान किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: नगर निगम का सिटी काली मंदिर परिसर, घाट एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.