Jamshedpur News: गांधी जयंती पर होगा सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन
जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- Jamshedpur News: विधायक सरयू राय की पहल पर दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर सट्टा एवं ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर विचार क्रांति सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन धालभूम क्लब साकची में पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। शुक्रवार को बिष्टूपुर में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। सम्मेलन के संयोजक सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी मनोज सिंह और अमित शर्मा ने बताया कि बैठक में नशाखोरी और सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि छोटे स्तर के कारोबारियों के साथ नशे के बड़े सौदागर और ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालकों तक पहुंचना जरूरी है। मनोज सिंह ने बताया कि सम्मेलन के बाद व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: जिले को नशामुक्त बनाने में सभी करें सहयोग : उपायुक्त इसके लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.