Jamshedpur News: गम्हरिया थाना दुष्कर्म मामले में जेएचआरसी सख्त, मानवाधिकार आयोग जाएगा प्रकरण
जमशेदपुर, नवम्बर 4 -- Jamshedpur News: गम्हरिया थाना परिसर में न्याय की गुहार लगाने पहुंची महिला के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन (जेएचआरसी) ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने मामले को मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। भुइयांडीह में संगठन प्रमुख मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित बैठक में पुलिस की जवाबदेही और पीड़िता की सुरक्षा एवं पुनर्वास पर चर्चा हुई। बैठक में मनोज मिश्रा ने कहा कि यह केवल आपराधिक घटना नहीं, बल्कि पुलिस व्यवस्था की जवाबदेही की भी परीक्षा है। थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कहां विफल हुई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। संगठन ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, थाना डायरी, ड्यूटी रोस्टर और डिजिटल साक्ष्यों को तत्काल सुरक्षित रखने की मांग की। साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.