Jamshedpur News: गणेश पूजा मैदान व छठ घाट की हुई विशेष सफाई
जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी स्थित गणेश पूजा मैदान में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत व्यापक सफाई एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर मिट्टी, मैदान और मंदिर परिसरों की सफाई की तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। अभियान में अनेक वार्ड सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गणेश पूजा मैदान, छठ घाट और पहाड़ी पूजा स्थल की विशेष सफाई की गई। जगह-जगह ब्लीचिंग पाउडर छिड़ककर संक्रमण की रोकथाम और जनस्वास्थ्य सुरक्षा का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और साफ-सुथरे वातावरण की जिम्मेदारी साझा करना रहा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बागबेड़ा के गणेश पूजा मैदान में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.