जमशेदपुर, अक्टूबर 18 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। बिष्टूपुर स्थित श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से ईवाईए फाउंडेशन द्वारा संचालित खुशियों की पाठशाला के बच्चों के साथ शनिवार को दुर्गा पूजा मनाई गई। इस दौरान बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, रबर, चॉकलेट और मिठाइयां बांटी गईं। साथ ही, बच्चों को पूजा पंडाल का भ्रमण कराया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा की असली खुशी तभी है, जब हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान हो।कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव श्याम बाबू, पूजा कमेटी के अध्यक्ष नितेश राज, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार मिश्रा, डिप्टी प्रेसिडेंट अजय मिश्रा, कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार, सीएसपी सिंह, गोपाल सागर, शुभम मिश्रा और मनोज मि...