Jamshedpur News: खासमहल में अवैध निर्माण पर रोक, जमीन के कागजात तलब
जमशेदपुर, अक्टूबर 13 -- Jamshedpur News: खासमहल में लीज की जमीन पर कथित अतिक्रमण कर दुकानें, गोदाम और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान चलाने की शिकायत पर जमशेदपुर अंचल प्रशासन ने सोमवार को कार्रवाई की। अंचलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर राजस्व कर्मचारियों की टीम ने चार खंभा चौक से बाजार समिति जाने वाली सड़क किनारे हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। वहां बांस-बल्लियों से दुकानें बनाई जा रही थी। अंचल निरीक्षक मनोज सिन्हा ने संबंधित ठेकेदारों और जमीन मालिकों को अंचल कार्यालय में जमीन के दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कागजात नहीं देने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
खासमहल में अन्य स्थानों पर अतिक्रमण की शिकायतें खासमहल में कुंडू भवन के आसपास समेत कई जगहों पर लीज की जमीन पर अतिक्रमण कर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने की शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.