Jamshedpur News: खासमहल-गोविंदपुर सड़क जल्द पूरी कराने को भाजपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
जमशेदपुर, अक्टूबर 6 -- Jamshedpur News: खासमहल-गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग को लेकर भाजपा परसूडीह मंडल की ओर से रविवार को जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। चांदनी चौक, त्रिवेणी टावर चौक और मकदमपुर रेलवे फाटक चौक पर आयोजित अभियान में करीब 3500 लोगों ने हस्ताक्षर कर सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग का समर्थन किया। भाजपा प्रदेश नेता राम सिंह मुंडा ने कहा कि करीब 18.40 करोड़ की लागत से बन रही यह सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। निर्माण लंबे समय से अधूरा रहने के कारण स्थानीय लोगों, व्यवसायियों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का सदुपयोग सुनिश्चित करते हुए सड़क निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होना चाहिए। मंडल अध्यक्ष सुमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.