Jamshedpur News: खाली कराया गया एमजीएम हॉस्पिटल का इमरजेंसी
जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। मरीन ड्राइव सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के बाद शवों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। हादसे के बाद इमरजेंसी में भीड़ बढ़ने और पुलिसिया कार्रवाई को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने करीब आधे घंटे में इमरजेंसी को खाली करा दिया। यहां भर्ती मरीजों को वार्ड के बेड पर शिफ्ट कर दिया गया।अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार, आम दिनों में इमरजेंसी में बेड और स्ट्रेचर पर मरीजों की भीड़ रहती है। कई बार वार्ड में बेड उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को शिफ्ट नहीं किया जाता। इससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी होती है। हालांकि, हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों के अस्पताल पहुंचने के कारण एहतियातन मरीजों को तत्काल वार्ड में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.