जमशेदपुर, सितम्बर 28 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर, कार्यालय संवाददाता खाद्यान्न उठाव में देरी पर डीसी राजीव रंजन ने नाराजगी जताते हुए संबंधित ट्रांसपोर्टरों को दो दिनों के भीतर लंबित खाद्यान्न का उठाव पूरा करने का निर्देश दिया है। सोमवार को समाहरणालय सभागार में खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में डीसी ने यह निर्देश दिया। बैठक में एफसीआई से खाद्यान्न उठाव, गोदामों तक पहुंचाने और पीडीएस दुकानों तक डोर स्टेप डिलीवरी की समीक्षा की गई।इसमें डीसी ने कहा कि 30 सितंबर तक शत-प्रतिशत खाद्यान्न का उठाव नहीं होने पर संबंधित ट्रांसपोर्टरों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। उन्होंने खाद्यान्न की आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब को स्वीकार नहीं करने की बात कही। गोदाम स्तर पर उठाव, भंडारण या वितरण में गड़बड़ी मिलने पर गोदाम प्रबंधक और ज...