Jamshedpur News: खातीपुरा-जयपुर नई ट्रेन के ट्रायल रन में आज दौड़ेंगे दो रैक
जमशेदपुर, अक्टूबर 26 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। संतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर) एक्सप्रेस नई ट्रेन के दो रैक का उद्घाटन सोमवार को होगा। संतरागाछी से एक रैक का उद्घाटन रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव दोपहर दो बजे ऑनलाइन करेंगे। वहीं, दूसरे रैक को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो टाटानगर स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। नई ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में झारखंड के राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, जमशेदपुर के चार विधायक, चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स, छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन और झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। इधर, टाटानगर स्टेशन पर नई ट्रेन के उद्घाटन को लेकर बड़ी स्क्रीन लगाकर मंच तैयार किया गया है। रेलवे ने सौ से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की है। करीब दर्जनभर वाणिज्य रेलकर्मी उद्घाटन कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.