Jamshedpur News: खराब अंडा परोसने पर टाटा स्टील की कैंटीन में हंगामा
जमशेदपुर, नवम्बर 1 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में कैंटीन की व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों की नाराजगी थम नहीं रही है। शनिवार को एलडी-3 टीएससीआर की कैंटीन में खराब अंडा परोसने पर हंगामा हो गया। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की और सेंट्रलाइज्ड कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी (सीसीएमसी) के सदस्यों पर नाराजगी जताई। टाटा वर्कर्स यूनियन के व्हाट्सएप ग्रुप में भी विरोध शुरू हो गया। जांच के बाद कैंटीन मैनेजर ने बताया कि अंडा उबालते समय नीचे का हिस्सा थोड़ा जल गया था, वह सिंथेटिक नहीं था। एलडी-2 स्लैब कास्टर की ट्रॉली कैंटीन की समस्याओं पर भी कार्रवाई की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.