Jamshedpur News: खरकाई नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, खतरे के निशान के करीब पहुंचा
जमशेदपुर, अगस्त 25 -- Jamshedpur News: जमशेदपुर। खरकाई नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार अपराह्न चार बजे नदी का जलस्तर 126 मीटर दर्ज किया गया था, जो मंगलवार सुबह आठ बजे बढ़कर 128.23 मीटर पहुंच गया। खरकाई नदी का खतरे का निशान 129 मीटर निर्धारित है। ऐसे में नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से महज 0.77 मीटर नीचे है।जानकारी के अनुसार, रायरंगपुर स्थित बैंकवेल के दो और खरकाई डैम के दो गेट खोले गए हैं। गेट खोले जाने के बाद नदी में पानी का प्रवाह बढ़ा है, जिसके चलते जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने से नदी के आसपास रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.